भा.कृ.अ.प. - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान | ICAR-Indian Agricultural Research Institute
ICAR-IARI, New Delhi

| English | || || |

भा.कृ.अ.प. - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
ICAR-Indian Agricultural Research Institute

सामाजिक विज्ञान विद्यालय

परिचय

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भा. कृ. अनु. सं. ) में सामाजिक विज्ञान विद्यालय के अंतर्गत कृषि अर्थशास्त्र विभाग, कृषि विस्तार विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी आकलन एवं हस्तांतरण केंद्र (CATAT) तथा कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (ATIC) शामिल हैं। इस विद्यालय के विद्यार्थी कृषि-व्यवसाय प्रबंधन, कृषि विपणन एवं व्यापार, कृषि विकास एवं नीति, अर्थमिति, कृषि वित्त एवं नीति विश्लेषण तथा पारितंत्र सेवाओं के मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में उच्च स्तरीय कौशल विकसित करते हैं। इसके साथ ही, वे विस्तार प्रणालियों, संचार, कृषि पत्रकारिता, उद्यमिता विकास, कार्यक्रम मूल्यांकन एवं विस्तार प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मूलभूत एवं रणनीतिक अनुसंधान करने में दक्ष बनते हैं।

सामाजिक विज्ञान विभाग

सामाजिक विज्ञान विभाग के अनुसंधान क्षेत्र सतत कृषि एवं गरीबी उन्मूलन हेतु नीति अनुसंधान; सतत कृषि उत्पादन, आय एवं रोजगार वृद्धि के लिए उपयुक्त प्रबंधन रणनीतियों का विकास; सतत कृषि एवं जोखिम प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका; खाद्य सुरक्षा के विशेष संदर्भ में प्रभाव आकलन, प्राथमिकता निर्धारण एवं संसाधन आवंटन; पर्यावरण लेखांकन एवं कृषि-जैवविविधता का मूल्यांकन; विभिन्न वस्तुओं के निर्यात में तुलनात्मक लाभ का विश्लेषण; सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन एवं लैंगिक अध्ययन; प्रौद्योगिकी अंगीकरण में सामाजिक-आर्थिक एवं सांस्कृतिक बाधाएँ; सहभागी प्रौद्योगिकी सृजन एवं विकास; अंतःक्षेत्रीय सूक्ष्म-योजना हेतु सहभागी मूल्यांकन; ग्रामीण उद्यमिता विकास; व्यावसायीकरण हेतु संगठनात्मक रणनीतियाँ; दिल्ली शहर के आसपास लघु कृषकों की तकनीकी आवश्यकताओं को समझना एवं उपयुक्त प्रौद्योगिकियों का परिचय कराना।

सामाजिक विज्ञान विभाग

कृषि अर्थशास्त्र
कृषि विस्तार

इकाइयाँ

कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (ए टी आई सी/ATIC)
कृषि प्रौद्योगिकी आकलन एवं हस्तांतरण केंद्र (कैटैट/CATAT)
जेड टी एम एवं बी पी डी इकाई(ZTM एवं BPD इकाई)

भा.कृ.अनु.प –भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान


पूसा परिसर,
नई दिल्ली - 110012
हमें खोजें : गूगल मैप्स