Farmer's Enquiry Form / पूछताछ फॉर्म
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली ने किसानों के लाभ हेतु अनेक कृषि प्रौद्योगिकियाँ विकसित की हैं, किंतु जानकारी की कमी के कारण किसान इनका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। इस सूचना-अंतर को पाटने के लिए देश में कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (ATIC) स्थापित किए गए हैं।
भा. कृ. अनु. सं., नई दिल्ली का कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र वर्ष 1999 में किसानों के लिए संस्थान की प्रौद्योगिकियों, सेवाओं एवं उत्पादों की “एकल खिड़की” प्रणाली के रूप में स्थापित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र किसानों में सूचना-आधारित निर्णय लेने को बढ़ावा देता है और कृषि परामर्श सेवाएँ प्रदान करता है।