भा.कृ.अ.प. - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान | ICAR-Indian Agricultural Research Institute
ICAR-IARI, New Delhi

| English | || || |

भा.कृ.अ.प. - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
ICAR-Indian Agricultural Research Institute

पूसा कृषि विज्ञान मेला–2023



भा. कृ. अनु. सं. किसान पुरस्कार – 2023

भा. कृ. अनु. सं. किसानों द्वारा किए गए नवाचारों को मान्यता देने तथा जमीनी स्तर की प्रौद्योगिकियों के पीछे छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेला के दौरान भा. कृ. अनु. सं. नवोन्मेषी किसान पुरस्कार 25–30 किसानों को प्रदान करता है तथा कृषि नवाचारों के सृजन एवं प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर कुछ विशिष्ट किसानों को “भा. कृ. अनु. सं. फेलो किसान” पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

भा. कृ. अनु. सं. योग्य नवोन्मेषी किसानों से “भा. कृ. अनु. सं. नवोन्मेषी किसान” एवं “भा. कृ. अनु. सं. फेलो किसान” पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित करता है, जो आगामी पूसा कृषि विज्ञान मेला (2–4 मार्च, 2023) के दौरान प्रदान किए जाएंगे।

निर्धारित प्रपत्र में भरा हुआ आवेदन, हालिया पासपोर्ट साइज फोटो सहित, नामांकन प्राधिकारी द्वारा अग्रेषित कर 06 फरवरी, 2023 तक निम्न पते पर भेजें:, डॉ. आर. एन. पदरिया संयुक्त निदेशक (विस्तार) भा. कृ. अनु.प. –भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली – 110012 ईमेल: jd_extn@iari.res.in फोन (कार्यालय): 011-25842387

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • • जिन किसानों को पहले ही भा. कृ. अनु. सं. –नवोन्मेषी किसान पुरस्कार मिल चुका है, वे उसी पुरस्कार हेतु पुनः पात्र नहीं होंगे; हालांकि वे भा. कृ. अनु. सं. –फेलो किसान पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • दोनों पुरस्कारों के लिए आवेदन अलग-अलग निर्धारित प्रारूपों में भेजे जाएं।
  • चयनित किसानों को पुरस्कार समारोह में भागीदारी हेतु सूचित किया जाएगा।
  • आवेदन निम्न में से किसी एक प्राधिकारी की अनुशंसा एवं अग्रेषण के बिना स्वीकार नहीं किए जाएंगे:।
    • भा. कृ. अनु.प. संस्थानों के निदेशक
    • SAU/CAU/डीम्ड विश्वविद्यालय/कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति या विस्तार निदेशक
    • निदेशक, ATARI, भा. कृ. अनु.प.
    • कृषि उत्पादन आयुक्त या सचिव
    • राज्य विभागों के कृषि/उद्यान/पशुपालन/मत्स्य/रेशम निदेशक
    • केवीके प्रमुख
  • मूल हस्ताक्षरित एवं मुहरबंद दस्तावेजों की स्कैन प्रतियों सहित अनुशंसित आवेदन हार्ड कॉपी या ईमेल द्वारा नामांकन प्राधिकारी से भेजे जाएं।
 

भा.कृ.अनु.प –भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान


पूसा परिसर,
नई दिल्ली - 110012
हमें खोजें : गूगल मैप्स