नेहरू प्रायोगिक केंद्र (NEC) पुसा परिसर में स्थित है तथा यह कार्यरत महिलाओं के बच्चों के लिए प्ले-स्कूल एवं क्रेच की सुविधा प्रदान करता है। यह केंद्र सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत एक विशिष्ट संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई तथा प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है।
यह केंद्र स्वर्गीय श्रीमती मीना स्वामीनाथन की दूरदर्शिता का परिणाम है, जब प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन इस संस्थान के निदेशक थे। यह केंद्र पाँच दशकों से अधिक समय से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
इस केंद्र के अंतर्गत दो प्ले-स्कूल – उदयन एवं अंकुर (1-4 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए) तथा एक क्रेच – ब्लॉसम (8 माह से अधिक आयु के बच्चों के लिए) संचालित है।
ये सभी संस्थान मुख्यतः महिलाओं द्वारा स्वैच्छिक आधार पर संचालित किए जाते हैं तथा “न लाभ, न हानि” के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। यहाँ बच्चों को पारिवारिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
अब तक 3000 से अधिक छात्र यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। यह केंद्र IARI के अतिरिक्त IASRI, NBPGR, NCIPM, NIPB आदि संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चों की भी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
वर्तमान पदाधिकारी (Executive Members of NEC)
शिक्षिकाओं के संपर्क नंबर:
अंकुर: श्रीमती तरंगिनी – 8009338287
उदयन: श्रीमती नंदिनी – 9899280285
ब्लॉसम: श्रीमती विभा – 8810411940
प्रधानाध्यापिका: श्रीमती आशा – 9899396384
सचिव: डॉ. एम. जयंती – 8826773543
4 जून से 24 जून 2025 तक परिसर के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 42 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को योग, संगीत, नृत्य, नाटक, पेंटिंग, पॉटरी, ओरिगामी, कोलाज, बीज रोपण आदि गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।