भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भा. कृ. अनु. सं. ) कृषि अनुसंधान, कृषि में उच्च शिक्षा (स्नातकोत्तर कार्यक्रम) तथा प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में भारत का प्रमुख संस्थान है। वर्ष 1958 से, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के अंतर्गत इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है तथा इसे कृषि विज्ञान एवं उससे संबंधित मूल विषयों में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्रदान करने का अधिकार है।